परवेज अख्तर/सिवान: सराय ओपी क्षेत्र के सिवान-छपरा मुख्य मार्ग पर सोमवार को एक ट्रक ने बाइक सवार को पीछे से धक्का मार दिया और फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से बाइक सवार को घायलावस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान गोपलगंज के थावे निवासी रमेश कुमार के रूप में हुई। वहीं सूचना पर अस्पताल पहुंचे स्वजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव लेकर चले गए। जानकारी के अनुसार रमेश गोपालगंज से पचरुखी किसी काम के लिए आए थे। काम पूरा होने के बाद मुख्य सड़क से अपने घर लौट रहे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्रक के चालक ने बाइक में धक्का मार दिया और फरार हो गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…