परवेज अख्तर/सिवान: जिले में पिछले एक सप्ताह से हाड़कपा रही ठंड से जन जीवन पूरी तरह से प्रभावित है। ठंड के कारण सुबह ग्यारह बजे तक सड़कों सन्नाटा देखने को मिल रहा है। शनिवार की सुबह ठंड के कारण जिले का अधिकतम तापमान लुढ़क कर छह डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। वहीं दिन चढ़ने के बाद इसमें एक डिग्री सेल्सियस का इजाफा देखने को मिला, वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। ठंड का असर इस कदर था कि अमूमन शनिवार को शहर की सड़कों पर जाम के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है लेकिन पूरे दिन सड़क एवं बाजार में चहल-पहल बहुत कम दिखी। गलन भरी ठंड से रिक्शा, ठेला, दैनिक मजदूर, फुटपाथों पर काम करने वाले समेत अन्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों में रोष व्याप्त है।
अलाव व गर्म कपड़ा बना सहारा :
ठंड से बचने के लिए अलाव व गर्म कपड़ा ही लोगों का सहारा बना हुआ है। प्रशासन द्वारा अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग जगह-जगह कागज, लकड़ी आदि जलाकर अलाव तापने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं कुछ जगहों पर जनप्रतिनिधियों द्वारा अलाव की व्यवस्था होने से लोग कुछ राहत महसूस कर रहे हैं। गर्म कपड़ा खरीदारी के लिए दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी जा ही है। इस प्रकार कंबल, स्वेटर, कोट, चादर आदि दुकानदारों की चांदी कट रही है। इसके अलावा बाजारों में चाय एवं अंडा की दुकानों पर भी लोगों की भीड़ देखी जा रही है। लोग ठंड से बचने के लिए चाय, काफी एवं अंडा का सेवन करते नजर आ रहे हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…