सिवान: या देवी सर्वभूतेषु के मंत्रोच्चारण से गुंजायमान हुआ पूरा क्षेत्र

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
शारदीय नवरात्र के महासप्तमी के दिन दुर्गा मंडल में नवपत्रिका प्रवेश कराने के बाद मां दुर्गा का आह्वान किया गया। इसके बाद सिवान लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक तीन दिवसीय दुर्गा पूजा एवं मेले की शुरुआत हो गई। जगतजननी जगदंबा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गई। जिला मुख्यालय स्थित सभी देवी मंदिरों एवं पूजा पंडालों में भक्ति की बयार बहने लगी थी।

चहुओर या देवी सर्वभूतेषु.. के उच्चारण से माहौल भक्तिमय बन गया था। ग्रामीण क्षेत्रों में भव्य पंडालों में पूरे दिन पूजा अर्चना के बाद भक्तों को मां के दिव्य स्वरुप का दर्शन करने दिया जा रहा था। शहर में विभिन्न पूजा समितियों द्वारा बनाए गए पंडालों में भक्तों को किसी तरह की समस्या नहीं हो, इसको लेकर विशेष तैयारी भी की गई थी। वहीं कचहरी रोड स्थित दुर्गा मंदिर, बुढ़िया माई मंदिर में सुबह और संध्या में माता की पूजा को काफी संख्या में भक्त पहुंचे।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी माता के दर्शन को निकले भक्त :

शहर में जहां माता के दर्शन को भक्त सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से पहुंच रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी भक्तों के लिए पूजा समितियों द्वारा बनाए गए पंडालों में लोगों की भीड़ दिख रही है। बसंतपुर में सब्जी मंडी, लालबाबा, पुरानी बाजार, लकड़ी नबीगंज के किशुनपुरा मदारपुर, पड़ौली भवानी, डुमरा, गोपालपुर, महुआरी, खवासपुर, नंदपुर, लछुआ, बलथरा, उज्जैना, सिकटिया डुमरी मुसेहरी, बसौली, कपरीपुर, बंगरा भगवानपुर में रौनक नगर सारीपट्टी, माघर, बिठुनदेवी में लोगों काफी चहल-पहल रहा। इसके अलावा गुठनी, पचरुखी सब्जी मंडी, भवानी मोड, गम्हरिया बाजार, तरवारा, दारौंदा, बगौरा, रुकुंदीपुर, महाराजगंज बडी देवी नखास चौक, राजेंद्र चौक, शिव मंदिर, फुलेना स्मारक, पकवा इनार, जीरादेई, ठेपहां, जीरादेई, जामापुर, विजयीपुर, तितरा, रघुनाथपुर, राजपुर, टारी, मुरारपट्टी, नरहन, आदमपुर, संठी, पंजवार, सिसवन के चैनपुर, कचनार, हसनपुरा, गोरेयाकोठी, हुसैनगंज, गोरेयाकोठी, नौतन आदि प्रखंडों में मां के दर्शन एवं पूजा को सुबह से देर रात तक चहल-पहल रही।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026