सिवान: नाइजीरिया से सीवान पहुंचा युवक नशाखुरानी का हुआ शिकार

घर पर परिजन करते रहे इंतजार, बेहोशी की हालत में देवरिया आरपीएफ ने ट्रेन से उतारा

✍️परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
गुठनी थाना क्षेत्र के झझौर गांव निवासी स्व. जनार्दन सिंह का बड़ा पुत्र पवन सिंह (25) रविवार सुबह सीवान और देवरिया रेलवे स्टेशन के बीच नशाखुरानी गिरोह का शिकार हो गया. यूपी के देवरिया रेलवे स्टेशन पर नशे की हालत में आरपीएफ के जवानों ने सीवान से देवरिया पहुंची डीएमओ पैसेंजर ट्रेन से उतार कर अपनी निगरानी में उसका इलाज शुरू करवाया और उसकी पहचान होने पर गुठनी पुलिस को सूचना दी. पवन के संबंध सूचना मिलते ही उसकी चाची ममता देवी और भाई हरिवंश देवरिया अस्पताल के लिये निकल गये.गांव इसकी सूचना फैलते ही माहौल गमगीन हो गया और गांव के लोगों ने इसे उसका दुर्भाग्य बताया.पवन अपने घर का एकमात्र कमाऊ सदस्य था और अपने चाचा के प्रयास से बड़ी मशक्कत के बाद दो साल पहले विदेश गया था. नाइजीरिया से दो साल बाद अपनी पूरी कमाई के साथ घर के लिये निकला पवन नशाखुरानी का शिकार होकर अपनी सारी कमाई खो दी.पवन के माता-पिता की मौत वर्षों पहले हो गयी है और वह अपने चार भाईयों में सबसे बड़ा है. घर में चाचा-चाची ही पवन और उसके भाईयों के देखभाल करने वाले है. पवन के पिता जनार्दन सिंह की मौत मार्च 2010 में भूखमरी के शिकार होने से हो गयी थी.

पवन भाईयों संग फिर हुआ निर्धन

नशाखुरानी का शिकार हुआ गुठनी के झझौर गांव निवासी जनार्दन सिंह का पुत्र पवन सिंह नशाखुरानी का शिकार होकर पुनः निर्धनता की गोद में चला गया. अत्यंत गरीब परिवार का सदस्य पवन वर्षों पहले अपनी माता को खोया था और 2010 में इसके पिता भुखमरी का शिकार होकर दम तोड़ दिये.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026