परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के शांति वट वृक्ष समीप स्थित खिलौना दुकान एवं इमली बाजार के एक जनरल स्टोर की दुकान में मंगलवार की देर रात शटर तोड़ कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया । बुधवार की सुबह स्थानीय लोगों ने दुकान का शटर उठा देख दुकान के मालिकों को फोन कर घटना की जानकारी दी। दुकान मालिक ने उसकी सूचना नगर थाना को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की।
मामले में शांति वट वृक्ष के पास स्थित खिलौना दुकान के मालिक शशि भूषण पांडे ने बताया कि मैं प्रतिदिन की तरह मंगलवार को भी दुकान बंद कर अपने घर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा चला गया। सुबह सूचना मिली की दुकान में चोरी हुई है। दुकान में रखे 20 हजार रुपया नकद की चोरों की गई थी। वहीं इमली चौक के समीप जनरल स्टोर के मालिक ने बताया कि लगभग 25 हजार रुपया नकद और दस हजार रुपया का सामान जिसमें चिप्स, कुरकुरा एवं बिस्किट की चोरों ने चोरी की है। इधर घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में काफी आक्रोश है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…