परवेज अख्तर/सिवान: मलमलिया चौक के महम्मदपुर रोड स्थित मोटर पार्ट्स की एक दुकान (भारत ट्रेडिंग) का ताला तोड़कर गुरुवार की रात मोबिल व मोटर पार्ट्स की चोरी कर ली गई है. यह दुकान लहुरी कौड़िया गांव के रजनीश नारायण सिंह की बताई जाती है. शुक्रवार की सुबह बगल के एक मिस्त्री ने मोटर पार्ट्स की दुकान का दरवाजा खुला देखकर दुकान मालिक को फोन किया. यह खबर मिलते हीं वे थोड़ी हीं देर में वहां पहुंच गए. बताया कि दुकान में बिक्री के लिए रखे गए मोबिल की करीब तीस बाल्टियां, दुकान में लगा बैट्री, इन्वर्टर व अन्य स्पेयर पार्ट्स जिसकी कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये होगी, की चोरी कर ली गई है.
इसकी सूचना थाने को दी. सूचना मिलने पर एएसआई वीरबहादुर सिंह ने स्थल पर जाकर जांच की और घटना के बारे में लोगों से पूछताछ की. मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि मलमलिया चौक पर चोरों ने आतंक मचा रखा है. पिछले तीन सप्ताह में इस चौक पर चोरी की यह तीसरी घटना है. इस चौक पर लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में आक्रोशित हैं. उप प्रमुख श्याम किशोर सिंह उर्फ मुन्ना सिंह ने मलमलिया चौक पर पुलिस चौकी की व्यवस्था करने की मांग की है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…