परवेज अख्तर/सिवान: सराय ओपी क्षेत्र स्थित मटुकछपरा गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक इलेक्ट्रानिक दुकान का ताला तोड़ करीब दो लाख रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जाता है कि मटुक छपरा निवासी प्रिंस तिवारी घर से कुछ दूरी पर गांव में साइबर कैफे एवं इलेक्ट्रानिक की दुकान चलाते हैं। वे गुरुवार की देर शाम अपनी दुकान बंद कर घर चले आए थे।
जब शुक्रवार की सुबह दुकान पहुंचे तो उनके दुकान का ताला टूटा हुआ था तथा शटर गिरा हुआ था। जांच करने के बाद दुकान से इंवर्टर, बैट्री, लैपटाप, कंप्यूटर, वायर, बोर्ड स्वीच, पाइप समेत करीब दो लाख के सामान गायब थे। उन्होंने घटना की सूचना आसपास के लोगों को दी। सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना सराय ओपी को दी। सूचना मिलते ही ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…