परवेज अख्तर/सिवान: महादेवा ओपी क्षेत्र के नई बस्ती लालकोठी के समीप घर का खिड़की तोड़कर बक्शे में रखे जेवरात व लेपटॉप सहित तकरीबन दो लाख रुपए की चोरी चोरों ने कर लिया. मामले में पीड़िता ने थाने में आवेदन दिया है. नई बस्ती महादेवा लाल कोठी निवासी मनोज प्रसाद की पत्नी सुभावती देवी ने बताया कि राजेंद्र प्रसाद के मकान में किराए पर रहती हूं. पूरे परिवार के साथ घर में सो रही थी.
तभी देर रात रुम का खिड़की तोड़कर चोरों ने बक्शे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है. इसके पूर्व भी चोरों ने आसपास के घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था. जिससे उन सभी का मनोबल बढ़ा हुआ है. महादेवा प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच की जा रही है. चोरों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…