सिवान: छठ व्रतियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसपर खासा ध्यान देने की है जरुरत

परवेज अख्तर/सिवान: लोक आस्था के महापर्व छठ के दौरान व्रतधारियों को किसी भी प्रकार की कठिनाई ना हो, इस उद्देश्य से शनिवार को जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शनिवार को छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इसी क्रम में उप मुख्य पार्षद किरण गुप्ता ने नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 में रामदेव नगर महादेवा में छठ घाट, आरसीसी नाला, पीसीसी सड़क व ब्रह्म स्थान चबूतरा का फीता काटकर उद्घाटन किया।

मौके पर स्थानीय व गणमान्य लोग मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर नेत्री हिना शहाब ने दाहा नदी पुलवा छठ घाट उत्तरी व दक्षिणी छोर के साथ-साथ शिवव्रत साह घाट का जायजा लिया। कहा कि व्रतधारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसपर खासा ध्यान देने की जरुरत है।

वहीं छठ पूजा के सफल आयोजन एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर जदयू नेता अजय सिंह ने भी छठ घाट का निरीक्षण किया। मौके पर पार्षद जयप्रकाश गुप्ता, अजय तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह पटेल, हैप्पी यादव सहित स्थानीय लोग व प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026