परवेज अख्तर/सिवान: छठ पर्व में घर लौटने वालों की भीड़ जंक्शन पर भीड़ उमड़ रही है। ट्रेनों व प्लेटफार्म पर हमेशा यात्रियों की भीड़ के कारण लोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही है। जंक्शन होकर गुजरने वाली हर ट्रेनों से यात्री उतर रहे हैं, उतने ही यात्री ट्रेन में सवार भी हो रहे हैं। इस कारण ने रेलवे परिसर में मेले जैसा दृश्य बना रह रहा है। इधर भीड़ बढ़ने को लेकर रेलवे पूरी तरह से अलर्ट पर है। जंक्शन पर सुरक्षा इंतजामात बढ़ा दिए गए हैं।
यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने के लिए ट्रेन व प्लेटफार्म पर अतिरिक्त बलों की तैनाती की गई है। जीआरपी व आरपीएफ के सुरक्षा कर्मी लगातार सक्रियता दिख रहे हैं। लगातार उद्घोषणा प्रणाली से संदेश प्रसारित किया जा रहा है। इसके अलावा भीड़ के कारण यात्री ट्रेन से उतर पाए या नहीं, इसकी भी निगरानी की जा रही है।छठ घाट के पास वाले रेलवे फाटक पर ट्रेन का स्पीड मध्यम रखने व लगातार हार्न बजाने को कहा गया है। नशाखुरानी गिरोह व पाकेटमार पर नजर रखने के लिए सादे लिबास में भी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…