परवेज अख्तर/सिवान: सिवान शहर में लगभग दो दर्जन से अधिक बैंकों की शाखाएं हैं। इन बैंक शाखाओं में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए लेकिन मौजूदा हकीकत यह है कि अधिकांश बैंक की शाखा की सुरक्षा भगवान भरोसे है। अधिकांश बैंक का संचालन बिना किसी सुरक्षा गार्ड के हो रहा है, हालांकि कुछ बैंकों द्वारा सुरक्षा गार्ड की तैनाती की गई हैं लेकिन अन्य प्राइवेट या सरकारी बैंक शाखाओं में सुरक्षा गार्ड नजर नहीं आते हैं। इतना ही नहीं सुरक्षा गार्ड की कौन कहे कुछ ब्रांच में तो आपात स्थिति में बजाए जाने वाले अलार्म भी नहीं है।
प्रतिदिन बैंकों में आने वाले ग्राहक बनते हैं शिकार
जिले में प्रतिदिन कहीं ना कहीं बैंक से रुपये निकासी कर वापसी करने वाले उपभोक्ताओं के साथ लूट या छिनतई की घटना होती है। बैंकों में आने जाने वाले संदिग्धों से पूछताछ या उन्हें रोकने टोकने वाले सुरक्षा कर्मियों की तैनाती नहीं होने के कारण ये सीधे तौर पर बैंक में प्रवेश कर ग्राहकों की रेकी करते हैं और सुनसान जगह पर लूट या छिनतई की घटना को अंजाम देते हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…