सिवान: शहर में ससमय हो कचरा का उठाव: विधानसभा अध्यक्ष

परवेज अख्तर/सिवान: बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने कहा कि नगर परिषद द्वारा साफ-सफाई का दावा तो बहुत किया जाता है, लेकिन शहर का नजारा दावों पर खरा नहीं उतर रहा है। जिम्मेदाराें की लापरवाही का नतीजा है कि शहर में जगह -जगह कूड़े फैले मिल जाते हैं। कूड़ेदान रहने के बाद भी नियमित कर्मियों के नहीं आने के कारण गंदगी वहीं पड़ी रहती है। शहर के प्रमुख चौक चौराहों व कूड़ा प्वाइंटों से ससमय कचरे का उठान नहीं हो रहा है। इसका असर यह होता है कि उन रास्तों गुजरना मुश्किल हो जाता है।

उन्होंने कहा कि बढ़ती गंदगी, जाम की समस्या नासूर बनकर रह गई है। उन्होंने जिलाधिकारी व नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से तत्काल ठोस पहल करते हुए सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने की बात कही। कहा कि मौजूदा व्यवस्था में बदलाव नहीं हुआ तो शहरवासियों की और ही परेशानी बढ़ेगी। दैनिक हो या फिर संविदा पर सफाई कर्मी हो या फिर आउटसोर्सिंग वाले, किन कारणों से समय से कचरे का उठाव नहीं कर रहें, यही हाल जाम का है। कोई ऐसा इलाका नहीं जो कि जाम से प्रभावित नहीं हो रहा। विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि सड़क, नाला, सफाई, जलनिकासी पर सरकार लाखों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन उसका लाभ आमजन को नहीं मिल रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026