परवेज अख्तर/सिवान: शहर के स्टेशन रोड स्थित फलमंडी को दूसरे इलाके में शिफ्ट कराने को लेकर व्यवसायियों ने मुख्यमंत्री को पत्र दिया है। व्यापारियों ने पत्र में लिखा है कि स्टेशन रोड में काफी समय से फलमंडी लगती है। पहले आबादी कम होने के कारण काम सुचारू रूप से चल रहा था। आबादी बढ़ने और दाहा नदी पुल के क्षतिग्रस्त होने के बाद स्टेशन रोड में वाहनों का दबाव काफी ज्यादा बढ़ गया है। इस कारण वहां अब मंडी चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में दूसरे जगह स्थान चिंहित कर फलमंडी का स्थानांतरण करने की कृपा की जाए। फल व्यवसायी अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि पहले भी डीएम व अन्य पदाधिकारियों को होने वाली समस्याओं से अवगत कराया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…