सिवान: नालों की साफ-सफाई व उड़ाही के साथ जल निकासी की होगी समुचित व्यवस्था

✍️परवेज अख्तर/सिवान: नगर परिषद सभागार में बुधवार को आम बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर सभापति सेंपी देवी ने की। इस दौरान मुख्य रूप से नगर परिषद क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमावली 2016 के क्रियान्वयन पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही मानसून 2023 के परिपेक्ष्य में नगर परिषद क्षेत्रांतर्गत सभी नालों की साफ-सफाई एवं उड़ाही समेत जलजमाव से प्रभावित स्थल को चिह्नित कर जल निकासी एवं बचाव हेतु आवश्यक व्यवस्था करने पर बल दिया गया। बैठक में कई मुद्दों पर गहमा गहमी के साथ चर्चा हुई। शुरुआत में गत बैठक की संपुष्टि की गई। पार्षदों ने यह आरोप लगाया कि अब तक के पूर्व मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित कर दर्ज कराया गया है, लेकिन विडंबना है कि इस दौरान एक भी योजना पर ठीक से अमल नहीं हुआ है। इस दौरान सफाई कर्मियों को दो-दो ड्रेस, जूता सहित अन्य सामग्री देने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही साफ-सफाई को लेकर जेसीबी चालक सहित उपलब्ध कराने की बात कही गई।

पार्षदों को भी मिलनी चाहिए आइडी कार्ड :

वार्ड संख्या 29 की पार्षद अर्चना देवी ने कहा कि उनके वार्ड में समय से कूड़ा का उठाव नहीं किया जाता है। साथ ही नालों की साफ-सफाई भी कभी नहीं होती है। इस पर कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि इस संबंध में सीआई को निर्देशित किया जाएगा। वार्ड संख्या 30 की पार्षद उर्मिला देवी ने कहा कि पार्षदों को भी आइडी कार्ड होना चाहिए, ताकि उनकी पहचान बन सके। साथ ही अन्य पार्षदों ने भी अपनी समस्याएं गिनाई। बैठक में उप मुख्य पार्षद किरण गुप्ता, कार्यपालक पदाधिकारी मनीषा कुमार, वार्ड पार्षद जयप्रकाश गुप्ता, जायदा खातून, सुनीता देवी, पवन कुमार, संगीता देवी, शाह आलम, सादिक हुसैन, राजा रामकुमार, पूजा देवी, नाहिदा परवीन, अनु उपाध्याय, अर्चना देवी, लाडली खातून, प्रेमलता देवी सहित सभी पार्षदगण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024