परवेज अख्तर/सिवान: आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव 23 से 29 अगस्त तक मनाया जाएगा। इसे लेकर प्रभारी जिला जन संपर्क पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा द्वारा समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर कलाकार दल को रवाना किया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि कार्यक्रम के दौरान गीत एवं नाटक प्रभाग के सांस्कृतिक दलों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इधर इसके आलोक में जिला जन सम्पर्क कार्यालय द्वारा जिले के जीरादेई प्रखंड के ग्राम जीरादेई एवं खरगी रामपुर, हुसैनगंज प्रखंड के ग्राम फरीदपुर और हुसैनगंज व महाराजगंज प्रखंड के बंगरा एवं पटेढी कुल 06 कार्यक्रम प्रदर्शन करने के लिए मेसर्स, मंथन कला परिषद, पटना को निर्देश दिया गया है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नए भारत का अदभूत यात्रा व आजाद भारत में गुमनाम नायकों सहित स्वतंत्रता सेनाओं के बहुमूल्य योगदान को दर्शाना है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…