परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के नगर परिषद के समीप सोमवार की दोपहर एक पत्रकार की बाइक चोरी करते हुए एक चोर को लोगो ने रंगे हाथ पकड़ लिया। चोर महादेवा ओपी क्षेत्र के रामदेव नगर निवासी बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर नगर परिषद के समीप लोग बाइक लगा कर अपने अपने कार्यालय में थे।
तभी दो चोर आए और बाइक का लाक तोड़ चोरी करने लगे। इसके बाद लोगो ने एक चोर को पकड़ लिया। वहीं एक चोर भागने में सफल रहा। पकड़े गए चोर को लोगों ने पिटाई कर कर पुलिस को सौंप दिया। मामले में नगर थाना इंस्पेक्टर सुदर्शन राम ने बताया कि एक युवक को लोगों ने चोरी के आरोप में पकड़कर पुलिस के हवाले किया है। मामले की जांच की जा रही है।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…