परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना के सदलपुर गांव में सोमवार की रात एक चोर को घर के सदस्यों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके बाद चोर की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए चोर की पहचान सदलपुर निवासी राघो गोड़ के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि सोमवार की रात करीब 11 बजे राघो गोड़ गांव के ही मनोज शर्मा के घर में चोर करने की नीयत से प्रवेश किया तथा तभी महिलाओं की नींद खुल गई और महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया। इस दौरान स्वजन ग्रामीणों की मदद से उसे पकड़ लिया तथा पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…