सिवान: बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी सिलेंडर भी ले गए चोर

परवेज अख्तर (संवाददाता), सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुरमाबाद वार्ड नंबर 14 स्थित श्रीवास्तव मोहल्ला में बीती रात चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति की चोरी कर ली है. घटना के संबंध में मकान मालिक मुंशी भारती ने बताया कि मैं बीते 22 मई कि सुबह तकरीबन 4 बजे एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने ससुराल पूर्वी चंपारण के गोपी छपरा अपने सभी परिजनों के साथ चला गया. रविवार की सुबह 6 बजे पड़ोसी विनय कुमार ठाकुर, राजेश कुमार सिंह, मनोज कुमार द्वारा फोन से सूचना मिला की आपके घर का ताला टूटा हुआ है और खिड़की का ग्रिल भी निकला हुआ है.जिसके बाद मैं वहां से आया तो देखा कि मेरे घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है और कीमती सामानों में कोई भी सामान घर में नहीं है.

उन्होंने बताया कि चोरों ने एक लाख रुपये की जेवर सहीत कीमती सामान की चोरी की है. वही दस हजार रुपये की फुल्हा बर्तन की भी चोरी की है.यही नहीं चोरों ने घर में रखे गए समान तो चुराया ही साथ मे गैस चूल्हा व सिलेंडर भी उड़ा लिया है.उन्होंने यह भी कहा कि बीते लॉक डाउन में भी चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था यानि एक वर्ष में दो बार चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद भी पहले चोरी की गई सामानों को तो पुलिस नहीं बरामद कर सकी. लेकिन चोरों को भी पकड़ने में नाकाम रही हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026