परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नगर थाना क्षेत्र के नया किला आजाद बस्ती में एक मकान से चोरी होने की घटना प्रकाश में आयी है। बताया जाता है कि मकान सगिरुल हक का है। चोरों ने एक सोने की चेन, पायल व 20 हजार रुपये नकदी की चोरी की है। वहीं चोरी किए सामान जो चोरों के उपयोग में नही थे, वे घर के पास ही फेंक दिया गया है। बाद में चोरी की इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। बताया जाता है कि चोरी की घटना पास लगे एक सीसीटीबी में कैद हो गयी है। वहीं खबर लिखे जाने तक पुलिस का कहना था कि किसी ने चोरी होने की लिखित शिकायत नहीं की है।
चोर की पकड़कर लोगों ने की धुनाई
सीसीटीबी में कैद चोरी की वारदात के बाद लोगों ने फुटेज को मोबाइल पर वायरल कर दिया था। जिसके बाद फुटेज में दिख रहे चोर की पहचान कर लोगों ने उसे पकड़कर पिटाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…