परवेज अख्तर/सिवान: नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान पोखरा के उत्तरी छोर पर स्थित राजकीय मध्य विद्यालय कचहरी की खिड़की तोड़ चोरों ने हजारों रुपए की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना के संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र पांडेय ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है।
उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि गुरुवार की रात्रि चोरों ने विद्यालय की खिड़की तोड़ एक कमरे में रखे गए रेडियो, बच्चों के मध्याह्न भोजन में उपयोग की जाने वाली ग्लास, प्लेट और पंचायत चुनाव में प्रशिक्षण के लिए लाया गया छह लोहे का बाक्स चोरों ने चोरी कर ली। घटना की सूचना के बाद पुलिस विद्यालय में पहुंच जांच में जुटी गई। इसके पूर्व में भी स्टेशन रोड स्थित संतोषी माता मंदिर के समीप चार बार विद्यालय में मध्याह्न भोजन वाली चावल, बर्तन सहित अन्य सामग्रियों की चोरी हुई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…