परवेज अख्तर/सिवान: सराय थाना क्षेत्र के मटुक छपरा गांव में मंगलवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष से महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान मटुक छपरा गांव निवासी राहुल, पत्नी सीमा देवी व पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि कुछ दिनों से पुश्तैनी भूमि को लेकर पट्टीदार के साथ विवाद चल रहा है। इसको लेकर स्थानीय स्तर पर पंचायत भी हुई लेकिन कोई न्याय नहीं हुआ। मंगलवार की सुबह पट्टीदार बांस बल्ली लगाकर घेराव कर रहे थे। विरोध करने पर लाठी डंडे से मारपीट कर पूरे परिवार के लोगों को घायल कर दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…