परवेज अख्तर/सिवान: मैरवा-गुठनी मुख्य मार्ग के बभनौली चट्टी के समीप एक अनियंत्रित कार ने एक बाइक को टक्कर मार दिया. जो बाइक पर बैठे तीन में से दो फेंका गये. इस घटना में भाई, बहन और भाभी घायल हो गये. जिसमें भाई और बहन की स्थिति नाजुक बनी हुई है. स्थानीय लोगों की मदद से घायलो को रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां वह इलाजरत है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके से पहुंचकर कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है.
घायलों की पहचान मैरवा थाना क्षेत्र के बभनौली गांव के आकाश कुमार, रिंकू देवी, पूजा कुमारी के रुप हुई. गिरफ्तार चालक आजमगढ़ के अतरौलिया गांव निवासी बिपिन यादव है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि आजमगढ़ से कार में पांच लोग सवार होकर मैरवा हरिराम मंदिर पर दूध चढ़ाने के लिए जा रहे थे और बाइक सवार दूध चढ़ा कर लौट रहे थे. इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दिया. जिससे एक बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गये.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…