परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल पुलिस ने शराब कारोबार के दो अलग -अलग मामलों में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पहले मामले में अरविंद कुमार व तरूण कुमार का नाम शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी बरहनी चंवर में अवैध रूप से कई लोग शराब चुलाई का काम करते हैं। छापेमारी के दौरान तीन लोगों को नाव पर एक साथ देखा गया।
लेकिन कार्रवाई के दौरान उनमें से एक भागने में सफल रहा जबकि दो लोगों को पीछा कर पकड़ लिया गया। उनके पास से दो गैलन में भरी कुल दस लीटर शराब बरामद की गयी है। शराब को पास के ही झाड़ी में छिपाकर रखा गया था। पुलिस ने नाव को भी जब्त कर लिया है। वहीं एक दूसरे मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बोरे में रखा कुल आठ लीटर शराब बरामद की है। मामला लखरांव गांव का है। इस मामले में भी पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…