परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के ललित बस स्टैंड से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर चोरी की बाइक के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ददन सिंह ने बताया कि 9 अप्रैल को खुरमाबाद से एक बाइक चोरी हुई थी. जिसकी जांच की जा रही थी. तभी गुप्त सूचना मिली कि ललित बस स्टैंड में तीन युवक चोरी की बाइक के साथ एकत्रित हुए हैं. छापेमारी कर तीन युवकों को बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तारी में जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर निवासी राजू अंसारी, बुलेट अंसारी एवं अमन सिंह है. जिन्हें पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…