सिवान: नल जल योजना में नहीं पहुंचा अब तक पानी लोगों ने किया विरोध-प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: सात निश्चय योजना में सबसे महत्वपूर्ण हर घर नल का शुद्ध जल उपलब्ध कराना है. लेकिन संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने सात निश्चय योजना पर पानी फेर दिया है. नौतन प्रखंड क्षेत्र के नरकटिया में नल जल योजना सिर्फ कागजों में चल रही है. इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ ग्रामीणों को नही मिलने रहा है. इसी दौरान रविवार की सुबह प्रखंड के नरकटिया पंचायत के वार्ड संख्या 10 में ग्रामीणों ने प्रशासन से लेकर पंचायत के प्रतिनिधियों के खिलाफ हंगामा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया.

14 लाख 48 हजार रुपये की योजनाओं पर अधिकारियों ने फेरा पानी

मालूम हो कि नरकटिया पंचायत के वार्ड संख्या 10 भलौनी में 14 लाख 48 हजार की लागत से मुख्यमंत्री सात निश्चय ग्रामीण पेय जल योजना का कार्य किया है. यह योजना 2018-19 की है। लेकिन जब से यह योजना पूर्ण हुआ है. आज तक इस वार्ड के लोगों को शुद्ध पेयजल नसीब नही हुआ. जहां अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक इस योजना पर पानी फेर दिया है. जिसको ले इस वार्ड के लोग दूषित पानी पीने को विवश है. विरोध करने वालों में ग्रामीण अनिल साह, प्रदीप साह, रविशंकर साह, सुरेश शाह, गौतम कुमार, विनोद कुमार, रवि कुमार, राजू कुमार, संजय, धर्मनाथ गुप्ता आदि ने बताया कि कई माह पूर्व घरों में टोटी तो लगा दिया है. लेकिन पानी का सप्लाई ही नहीं आता है. इससे आज भी यहां के लोग आयरन युक्त पानी पीने को विवश हैं.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026