सिवान: अस्पतालों की दशा सुधारने के लिए विभाग करेगा कमियों का आकलन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के प्रखंड स्तरीय सरकारी अस्पतालों का कायाकल्प करते हुए उनमें स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पताल के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) की दशा सुधारने के लिए वहां कमियों का आकलन करने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य विभाग ने पीएचसी में साफ-सफाई, डाक्टरों व पारा मेडिकलकर्मियों की उपस्थिति, आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता, दवाओं की उपलब्धता, आउटडोर व इंडोर कक्ष में मरीजों के इलाज इत्यादि विभिन्न बिंदुओं पर कमियों का आकलन कराने की तैयारी की है।

दो-दो प्रखंडों की होगी जिम्मेदारी

मिली जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को दो-दो प्रखंडों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। दो प्रखंडों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का मुआयना कर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं व कमियों का आकलन करेंगे। इन पदाधिकारियों को प्रत्येक माह कम से कम दो बार संबंधित प्रखंडों में जाकर वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का आकलन करना है। सभी पदाधिकारियों को मुख्यालय से संबंधित प्रखंडों में आने-जाने के लिए राज्य स्वास्थ्य समिति के माध्यम से वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे।

कहते हैं अधिकारी

स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पताल के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) की दशा सुधारने के लिए वहां कमियों का आकलन करने का निर्णय लिया है। इसके लिए टीम बनाई जा रही है।

डा. अनिल कुमार भट्ट सिविल सर्जन, सदर अस्पताल।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026