सिवान: आज देश हर क्षेत्र में हो रहा मजबूत: जग्रनाथ ठाकुर

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
शहर के चांप स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं संग पार्टी पदाधिकारियों ने बैठक की। जहां आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वंदे मातरम से शुरुआत हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के महामंत्री जग्रनाथ ठाकुर ने पार्टी की तैयारी की समीक्षा की। इस माह पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े के आगमन को लेकर सभी कार्यकर्ता को तैयार रहने का कहा गया। उन्होंने कहा कि आज देश हर क्षेत्र में मजबूत होते दिख रहा है। चांद पर कामयाबी का डंका पूरे दुनिया में बज रहा है।

प्रदेश मंत्री संतोष कुमार रंजन ने कहा कि 2024 में मोदी के नेतृत्व में पूरा देश के साथ बिहार भी चलने को तैयार है। बिहार की जनता 2024 में पलटू राम की बिहार से सफाई कर देगी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करने वालों में प्रदेश मंत्री नंद प्रसाद चौहान, जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, प्रोफेसर अभिमन्यु कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह बिट्टू सिंह, लोकसभा प्रभारी संजय मेहता रहे। मंच का संचालन हरेंद्र कुशवाहा एवं धन्यवाद अनुराधा गुप्ता आदि शामिल रहे। बैठक में पार्टी के जिला पदाधिकारी, विधानसभा संयोजक विधानसभा प्रभारी, मंच मोर्चा के जिलाध्यक्ष, प्रकोष्ठ के संयोजक एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026