सिवान: आज जिले के हजारों लाभार्थियों को मिलेगा वैक्सीन का डोज

  • जिले में अबतक 15 लाख 83 हजार 502 ने लिया वैक्सीन
  • 17 सिंबतर को होगा जिले में मेगा वैक्सीनेशन का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम को लेकर लोगों का वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। लोगों में वैक्सीनेशन को लेकर काफी उत्साह है। बताया जाता है कि अबतक करीब 55 फीसदी से भी अधिक लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज दिया जा चुका है। जबकि बाकी लाभार्थियों को वैक्सीन का डोज देने का कार्य लगातार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज यानी सोमवार को वैक्सीनेशन किया जाएगा। प्रत्येक प्रखंड स्तर पर करीब पांच सत्र स्थल बनाने की बात बतायी जा रही है। इस दौरान जिले में कुल करीब सौ से अधिक सत्र स्थल होंगे। बताया जाता है कि जिले में करीब चालीस हजार वैक्सीन के डोज की आपूर्ति की गयी है। वहीं 16 जनवरी से लेकर अबतक करीब 15 लाख 83 हजार 502 लोगों को वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। इनमें पहला व दूसरा डोज लेने वाले दोनों ही प्रकार के लाभार्थी शामिल हैं। इनमें पहला डोज लेने वालों की संख्या करीब 13 लाख 8 हजार 277 जबकि पहला डोज लेने वालों की संख्या करीब 02 लाख 75 हजार 225 है।

गर्भवती के लिए पीएचसी पर अलग काउंटर

बताया गया कि वैक्सीनेशन के दौरान गर्भवती महिलाओं के लिए विभाग ने काफी सुविधाएं मुहैया करायी हैं। प्रत्येक पीएचसी पर उनके लिए एक अलग से काउंटर की व्यवस्था की जाएगी ताकि उन्हें लाइनों में खड़ा नहीं होना पड़े और आसानी से उनका वैक्सीनेशन हो सके। वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर जिले में 17 सितंबर को मेगा वैक्सीनेशन का आयोजन किया जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस दौरान करीब अस्सी हजार लाभार्थियों को वैक्सीन देने की तैयारी की जा रही है। मेगा वैक्सीनेशन में छूटे हुए लाभार्थी वैक्सीन का डोज ले सकते हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024