सिवान: टूरिज्म बस ने डंपर में मारी टक्कर, दस लोग घायल

परवेज अख्तर/सिवान: सीवान-मैरवा मुख्य मार्ग के जमसिकरी के समीप शुक्रवार की देर रात ट्रक व टूरिस्ट बस की भिडंत में दस से अधिक घायल हो गये.घायलों में सभी यूपी के रहने वाले हैं. सदर अस्पताल से मिली सूची के अनुसार घायलों में यूपी के सहारनपुर निवासी आदित्य चौहान की 30 वर्षीय पत्नी शारदा देवी, प्रेमचंद्र गुप्ता की 68 वर्षीय पत्नी सरला गुप्ता, श्यामलाल की 49 वर्षीय पत्नी सुनिता, स्व. रति राम की 64 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी, तेलु सिंह का 45 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार, विजय माहेश्वरी की 39 वर्षीय पत्नी खुश्बु देवी, वैभव कपिल की 38 वर्षीय पत्नी असिया, हरिकिशन का 30 वर्षीय पुत्र हर्ष कुमार व ताराचंद्र गुप्ता का पुत्र पीसी गुप्ता जबकि मेरठ निवासी सिपेक्टर का 71 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार शामिल हैं.

घटना के फौरन बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि रात के करीब बारह बजे एक्सीडेंट की सूचना मिली.फौरन घटना स्थल पर पहुंचकर घायलों को बस से बाहर निकालने में जुट गए.कुछ ही देर बाद मौके पर डॉयल 112 की टीम भी पहुंच गयी और सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया गया. जहां, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने सभी का इलाज किया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026