सिवान: जाति आधारित गणना के दूसरे चरण के लिए पर्यवेक्षकों व प्रगणकों को दिया गया प्रशिक्षण

जिला मुख्यालय समेत विभिन्न प्रखंडों में

✍️परवेज अख्तर/सिवान: बिहार जाति आधारित गणना का प्रशिक्षण शनिवार को तीसरे दिन संपन्न हो गया। शहर के आदर्श वीएम मध्य विद्यालय में गणना कार्य में प्रतिनियुक्त 16 पर्यवेक्षकों व 96 प्रगणकों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षक कामेश्वर प्रसाद कुमुद ने बताया कि बिहार जाति आधारित गणना 2022 को दो चरणों में संपन्न किया जाना है। प्रथम चरण में संक्षिप्त मकान सूचीकरण का कार्य संपन्न हो चुका है। तत्पश्चात द्वितीय चरण में वास्तविक गणना कार्य आरंभ होना है। प्रशिक्षण देने का उद्देश्य है कि इसमें अशुद्धि ना हो और सभी इसका विशेष ख्याल रखें।

इस दौरान मुख्य रूप से सभी पर्यवेक्षक को कड़ा निर्देश देते हुए बताया कि समय सीमा के अंदर प्रत्येक परिवार का प्रपत्र आनलाइन किया जाना है, इसमें किसी प्रकार की काेताही ना बरते। वहीं दूसरी ओर लकड़ी नवीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित नवीगंज प्लस टू उच्च विद्यालय में चार्ज पदाधिकारी सह बीडीओ सुशील कुमार की देखरेख में चल रहा तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया। इस दौरान प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को आर्थिक, शैक्षणिक योग्यता और जनसंख्या का पूरी तत्परता से पारदर्शिता के साथ गणना करने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया।

साथ ही इसे शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण ढंग से उतारने की नसीहत दी गई। रघुनाथपुर प्रखंड के राजपुर हाई स्कूल सह इंटर कालेज सभागार में 10 प्रशिक्षकों द्वारा प्रखंड अंतर्गत कुल 447 प्रगणक और 81 पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। बसंतपुर प्रखंड के मनरेगा भवन में बसाव तथा सरेया श्रीकांत पंचायतों के 68 प्रगणकों तथा पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। आंदर प्रखंड मुख्यालय सभाकक्ष में कार्यपालक पदाधिकारी परवेज आलम, मास्टर ट्रेनर कमाल अहमद एवं गणेश राम द्वारा संयुक्त रूप से प्रशिक्षण दिया गया। वहीं बड़हरिया, महाराजगंज, दारौंदा, जीरादेई, नौतन, मैरवा, भगवानपुर हाट सहित सभी प्रखंडों में प्रशिक्षण दिया गया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024