सिवान: पॉल्यूशन फेल वाहनों की जांच के लिए परिवहन विभाग चलाएगा विशेष अभियान

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में बढ़ते प्रदूषण की समस्या को देखते हुए परिवहन विभाग ने सख्ती कदम उठाने का निर्णय लिया है। मोटर व्हीकल एक्ट 2019 के तहत प्रदूषण प्रमाण पत्र यानी पाल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट अनिवार्य कर दिया गया है। विभाग ने एयर पाल्यूशन को कंट्रोल करने केे लिए पाल्यूशन फेल वाहनों की जांच करने को लेकर विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। वाहन चालकों को पाल्यूशन सर्टिफिकेट नहीं होने की स्थिति में 10 हजार रुपये जुर्माना देना पड़ सकता है। साथ ही नाबालिग द्वारा वाहन चालन, लहरिया ड्राइविंग, रिफ्लेक्टिव टेप, हेलमेट और सीट बेल्ट की भी जांच की जाएगी।

मोबाइल पाल्यूशन वैन से आन स्पाट होगी वाहनों की जांच :

जानकारी के अनुसार विशेष अभियान के दौरान आटो, स्कूल बस, ट्रक-बस, जुगाड़ गाड़ी सहित अन्य प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों की प्राथमिकता के तौर पर मोबाइल पाल्यूशन वैन से आन स्पाट जांच की जाएगी। एमवीआई व ईएसआई के नेतृत्व में टीम द्वारा वाहनों की जांच की जाएगी। टीम द्वारा प्रतिदिन अलग-अलग जगहाें पर वाहनों की जांच होगी।

क्या कहते हैं जिम्मेदार :

जिले में समय-समय पर अभियान चलाया जाता है। जिले में प्रदूषण की समस्या को देखते हुए विशेष अभियान चलाकर जांच करने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान यातायात नियमों व सड़क सुरक्षा की अनदेखी करने वाले चालकों पर जुर्माना किया जाएगा।

कुमार विवेकानंद, जिला परिवहन पदाधिकारी, सिवान

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026