परवेज अख्तर/सिवान: पशु स्वास्थ्य रक्षा कार्यक्रम के तहत स्वाइन फीवर से बचाव के लिए सुअरों का टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। इसको लेकर सभी प्रखंडों में वैक्सीन उपलब्ध करा दी गई है। सुअरों के टीकाकरण के लिए विभाग ने रणनीति भी तैयार कर ली है। जिले में तीन हजार 60 सुअरों को टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। टीकाकरण के लिए सभी वैक्सीनेटरों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं, ताकि गाइडलाइन के अनुसार टीकाकरण किया जा सके। टीकाकरण के लिए प्रखंडवार 19 से ज्यादा टीकाकर्मियों को तैनात किया गया। जो गांव-गांव जाकर सुअरों को टीका लगाएंगे।
एक टीका लगाने पर उन्हें दो रुपया मिलेगा। बताते चलें की पशु स्वास्थ्य रक्षा कार्यक्रम के तहत स्वाइन फीवर से बचाव के लिए सुअरों का टीकाकरण किया जा रहा है। जिला पशु पालन पदाधिकारी डा. होदा ने बताया कि पिछले वर्ष अमेरिकन स्वाइन फीवर के कारण दर्जनों सुअरों की मौत हो गई थी, इसलिए स्वाइन फीवर से बचाव के लिए पहली बार बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन कराया जा रहा है, ताकि सुअरों को स्वाइन फीवर से सुरक्षित किया जा सके।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…