सिवान: केदार नाथ पांडेय के निधन पर जेडए इस्लामिया कालेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के जेडए इस्लामिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को शोकसभा आयोजित कर विधान परिषद के सदस्य तथा निवेदन समिति के अध्यक्ष केदारनाथ पांडेय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक सभा की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय शासी निकाय के सचिव जफर अहमद गनी ने कहा कि पांडेय शिक्षा जगत में सुधार के लिए आजीवन लड़ते रहे। उनकी कमी कभी पूरी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जेडए इस्लामिया स्नातकोत्तर महाविद्यालय को हरदम उनका स्नेह और दुलार मिलता था।

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवधारी दुबे ने कहा कि पांडेय दलगत भावना से ऊपर उठकर काम करते थे। महाविद्यालय शासी निकाय के सदस्य तारिक जफर गनी ने कहा कि उनके नहीं रहने से महाविद्यालय परिवार शोक संतप्त है। शोक सभा में प्राचार्य प्रो. मो इकबाल जावेद, प्रो. नाहिदा खातून, प्रो. अशोक प्रियंवद, प्रो. जितेंद्र वर्मा, प्रो. सैफुल अहद, प्रो. जफर इकबाल, प्रो . विवेकानंद पांडेय, प्रो. इल्म आदि शामिल थे। शोक सभा का संचालन प्रो. जीतेंद्र वर्मा ने किया ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026