सिवान: पुण्यतिथि पर पूर्व सांसद को दी गई श्रद्धांजलि

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज एवं दारौंदा में मंगलवार को पूर्व सांसद उमाशंकर सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई तथा उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। जानकारी के अनुसार महाराजगंज मुख्यालय स्थित अनुग्रह नारायण उमाशंकर सिंह महिला महाविद्यालय में पूर्व सांसद उमाशंकर सिंह की 10वीं पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर बिहार कुंवर वाहिनी के अध्यक्ष जितेंद्र स्वामी ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण करने के बाद कहा कि उमाशंकर सिंह भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी आज कमी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि वे महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक व एक बार सांसद रहे।

विधायक के दौरान ही उन्होंने क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाने का काम किया। उन्होंने क्षेत्र में प्राथमिक, मध्य, उच्च विद्यालय, महाविद्यालय की स्थापना कर एक मिसाल कायम किए। वे हमेशा सभी के सुख दुख में शामिल रहते थे। क्षेत्र में जगह-जगह अस्पताल का निर्माण कराए। उनके पदचिह्नों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समारोह की अध्यक्षता खोभारी सिंह ने तथा संचालन शिक्षक अमरेंद्र कुमार सिंह ने किया। समारोह को प्रो. सुबोध सिंह, पूर्व प्रमुख इम्तियाज अहमद, बलिराम प्रसाद बलि, हारुण शैलेंद्र, वीरेंद्र सिंह आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026