सिवान: शोक सभा आयोजित कर दिवंगत जिप के जेई को दी गई श्रद्धांजलि

परवेज अख्तर/सिवान: जिला परिषद परिसर में सोमवार को शोक सभा आयोजित कर दिवंगत कनीय अभियंता दिग्विजय मणि तिवारी को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव के नेतृत्व में कर्मियों ने उनके तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए असमय निधन पर गहरी संवेदना जताई।

बता दें कि जिला परिषद में संविदा के तहत कनीय अभियंता के पद पर प्रतिनियुक्त दिग्विजय मणि तिवारी की शनिवार की देर शाम कार्यालय से घर जाने के दौरान सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। शोक सभा में मिथिलेश किशोर सिंह, नागेंद्र सिंह, शंभू सिंह, प्रमोद कुमार तिवारी, माला चतुर्वेदी, माेहन प्रसाद, राकेश कुमार, प्रभात कुमार, अली मुर्तुजा, प्रभु राम सहित जिला परिषद सदस्य व कर्मी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026