परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज, बड़हरिया समेत अन्य जगहों पर शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर वर्ष 2008 में मुंबई में आतंकी हमले में बलिदान हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर महाराजगंज जिला बनाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने शनिवार को मुंबई में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए 18 वीर सपूतों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वालों में जिला बनाओ संघर्ष समिति के सदस्य मार्कंडेय सिंह, मधुसूदन सिंह, मंजूर आलम, डा. नसरुद्दीन अंसारी, अब्दुल कलाम, टुटू सिंह, अजय कुमार सिंह, दयाशंकर द्विवेदी, बसंत कुमार प्रसाद, योगेंद्र सिंह आदि शामिल थे।
वहीं बड़हरिया के रामपुर स्कूल में कार्यक्रम के संयोग नवीन सिंह पटेल की अध्यक्षता में मुंबई हमले के शिकार बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर उन्होंने 26 नवंबर को याद करते हुए इसे काफी दुखद बताया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। ज्ञात हो कि 26 नवंबर, 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले में 18 सुरक्षाकर्मियों समेत 166 लोग मारे गए थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…