सिवान: 13 दिव्यांगों के बीच ट्राइसाइकिल का किया गया वितरण, तीन को बैशाखी व दो को मिला व्हील चेयर

परवेज अख्तर/सिवान: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को जिला समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी मुकुल कुमार पांडेय की अध्यक्षता में नौ उभयलिंगी को प्रमाण पत्र एवं पहचान पत्र दिया गया। सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग के निर्देशानुसार जिला के उभयलिंगी (ट्रासजेंडर) व्यक्तियों के कल्याणार्थ उनके अधिकारों के संरक्षण काे लेकर अधिनियम 2019 एवं नियमावली 2020 में निहित प्रावधानों के आलोक में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिलाधिकारी ने कहा कि अब उभयलिंगी को समान अधिकार, कल्याण संबंधी उपाय, शिक्षा तक पहुंच, सामाजिक सुरक्षा, आवास, कल्याणकारी उपाय, आर्थिक सुरक्षा, बीमा योजनाएं, स्वास्थ्य तक पहुंच, गैर भेदभाव, रोजगार के समान अवसर, शिकायत निवारण आदि का लाभ मिल सकेगा।

वहीं दूसरी ओर 13 दिव्यांगों के बीच ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर लाभार्थियों को रवाना किया। साथ ही तीन दिव्यांगों को वैशाखी व दो को व्हील चेयर प्रदान किया गया। साथ ही साथ चार लाभार्थियों को मुख्यमंत्री नि:शक्तता विवाह योजना के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। मौके पर एडीएम जावेद अहसन अंसारी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक हिमांशु पांडेय, जिला बाल संरक्षण इकाई के सहायक निदेशक राजकुमार सिंह सहित सभी पदाधिकारीगण व कर्मी व गैर सरकारी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026