सिवान: टीबी जांच के लिए चार प्रखंडों में लगाया ट्रूनेट मशीन

  • मैरवा, रघुनाथपुर, बसंतपुर व महाराजगंज प्रखंडों में लगाया ट्रूनेट मशीन
  • जिले में अब भी दो हजार से अधिक टीबी के एक्टिव मरीज हैं मौजूद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में टीबी उन्मूलन को लेकर विभाग लगातार प्रयासरत है। ऐसे मरीजों की जांच कर उन्हें नियमित दवाई देकर रोगमुक्त करने की कवायद तेज कर दी गयी है। टीबी हारेगा और देश जीतेगा मिशन को लेकर विभाग भी अपने को पहले की अपेक्षा अधिक साधन संपन्न कर लिया है। पहले मरीजों को टीबी जांच कराने को लेकर जिले में आना होता था, वहीं अब कई प्रखंडों में अत्याधुनिक मशीनों के जरिए जांच की सुविधा बढ़ा दी गयी है। मिली जानकारी के अनुसार मैरवा, रधुनाथपुर, बसंतपुर व महाराजगंज प्रखंड में ट्रूनेट मशीन लगाया गया है। जिससे मरीजों की पहचान करने में होने वाली समस्याओं से निजात मिला है। जिला यक्ष्मा कार्यालय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अब भी करीब दो हजार से अधिक एक्टिव मरीज हैं जो नियमित दवा खा रहे हैं। जबकि मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा भी पहले से काफी बढ़ा है।

करोना काल के दौरान जांच में आयी थी कमी

बताया जाता है कि कोराना काल के दौरान टीबी जांच में काफी कमी आयी थी। लेकिन स्थिति सामान्य होने के साथ ही एक बार फिर जांच का दायरा काफी बढ़ा दिया गया है। प्राईवेट व सरकारी अस्पतालों में इलाज करा रहे प्रत्येक मरीजों पर विभाग नजर बनाए हुए है। सभी का डाटा तैयार कर उन्हें नियमित दवाई देने का हर संभव प्रयास है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026