सिवान: अपहरण एवं हत्या के मामले में दो अभियुक्त दोषी करार

परवेज अख्तर/सिवान: अपर जिला न्यायाधीश नवम एके सिन्हा की अदालत में नाबालिग के अपहरण करने के बाद हत्या करने के मामले में दो अभियुक्त विकास एवं नरेश महतो को दोषी करार दिया है। अभियोजन की ओर से बहस करने वाले अपर लोक अभियोजक अक्षय लाल यादव से मिली जानकारी के मुताबिक अदालत ने आरोपितों को भादवि की धारा 363, 366 एवं 302 के अंतर्गत दोषी करार दिया है। अदालत सजा के बिंदु पर बुधवार को सुनवाई कर सजा निर्धारित करेगी।बताया जाता है कि गोरेयाकोठी थाना अंतर्गत एक गांव की कक्षा सात की एक छात्रा तीन मार्च 2016 को अपने घर से विद्यालय पढ़ने गई और वापस नहीं आई।

कुछ ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पड़ोसी विकास महतो, केवल देवी एवं नरेश महतो ने उसे साजिशन अगवा कर लिया है तथा उसे लेकर पंजाब चले गए हैं। अपहृता की मां के बयान पर पड़ोसी विकास महतो, केवल देवी, नरेश महतो के विरुद्ध अपहरण को लेकर गोरेयाकोठी थाना में प्राथमिकी कांड संख्या 20/16 कराई गई थी। प्राथमिक के सूचना के पश्चात अपहृता की पंजाब में ही हत्या कर दी गई। उपरोक्त तथ्यों की पुष्टि साक्ष्य के आधार पर अभियोजन पक्ष ने सिद्ध किया । तत्पश्चात हत्या को लेकर भारतीय दंड विधान की धारा 302 भी आरोपितों पर दर्ज की गई। विचारण के पश्चात अदालत ने तीनों अभियुक्तों को कांड का दोषी पाया है। इसमें केवल देवी का विचारण के समय निधन हो चुका है। मामले में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता प्रदीप मिश्रा ने बहस किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026