सिवान: अलग-अलग जगहों पर करंट लगने एक वृद्ध समेत दो पशु की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दो प्रखंडों में करंट लगने से एक वृद्ध समेत दो मवेशी की मौत हो गई। इस घटना के बाद गांव में अफरा तफरी मच गई। मृतक की पहचान दारौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा पूरब टोला निवासी मैनेजर यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दारौंदा थाना क्षेत्र के बगौरा पूरब टोला में बुधवार की सुबह घर के बरामदे में बिजली का खुला तार गिरा था। इस दौरान मैनेजर यादव गाय का दूध निकाल कर बाल्टी लटकाने गए तभी उन्हें करंट लग गया। करंट लगने से वे जमीन पर गिर पड़े। स्वजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। वहीं पुलिस शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी चुन्नी देवी, पुत्र रंगलाल यादव, अरविंद यादव, जितेंद्र यादव एवं पुत्री समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे। वहीं दूसरी ओर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रफीपुर पश्चिम टोला नहर के समीप बुधवार की शाम चार बजे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से एक भैंस व बछड़े की मौत हो गई। भैंस रफीपुर निवासी देवपूजन यादव की तथा बछड़ा शिवपूजन यादव का है। वे दोनों नहर किनारे घास चर रहे थे तभी जमीन पर गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए इससे उनकी मौत हो गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024