परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोपलापुर से पुलिस ने 60 बोतल शराब के साथ दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक बाइक पर सवार होकर दो युवक यूपी से शराब लेकर आ रहे हैं. तभी गोपलापुर में वाहन जांच अभियान चलाया गया जहां वाहन जांच के दौरान बैग से 60 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया.
वही दोनों तस्कर को गिरफ्तार करते हुए बाइक जप्त कर ली गई. गिरफ्तार तस्कर की पहचान गोपालगंज जिले के बरौली निवासी संजीत कुमार व मीरगंज थाना क्षेत्र के छाप निवासी पीयूष के रूप में की गई जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…