✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: चैनपुर ओपी के नया गांव के समीप सिसवन-सिवान स्टेट हाईवे पर रविवार की सुबह हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार भीखपुर गांव निवासी गुलाबचंद राम एवं गौरी शंकर महतो एक ही बाइक पर सवार होकर नयागांव की ओर जा रहे थे। इस दौरान एक अज्ञात वाहन के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे तथा दोनों घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…