सिवान: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के आनंद नगर स्थित एक पैलेस में रविवार को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद माज अरफी के नेतृत्व में किया गया। दूसरे दिन प्रशिक्षण शिविर का उद्धाटन पूर्व उपमुख्यमंत्री सह राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद प्रशिक्षण का समापन पार्टी की नीतियों से कार्यकर्ताओं को अवगत करा किया गया। इसके बाद सुशील कुमार मोदी ने प्रेस वार्ता कर गोपालगंज में भाजपा की जीत पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहाकि बिहार की जनता ने महागठबंधन की सरकार को नकार दिया। मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव ने बता दिया कि जदयू का आधार वोट अब भाजपा के साथ है। विपक्ष की एकता फेल है, सभी अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं।

नीतीश कुमार को कोई भी प्रधानमंत्री का उम्मीदवार स्वीकार नहीं कर रहा है। कहा कि मोकामा की जीत बाहुबली अनंत सिंह की जीत है ना की राजद और जदयू की। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, पूर्व एमएलसी मनोज सिंह, पूर्व विधायक व्यासदेव प्रसाद, पूर्व सांसद सह प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार बंटी, जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी, धनंजय सिंह, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री अब्दुल रहमान, प्रदेश अध्यक्ष तुफैल खान कादरी, प्रदेश उपाध्यक्ष मो.नौशाद, बिहार भाजपा प्रशिक्षण शिविर के सह संयोजक आनन्द पाठक, प्रशिक्षण प्रभारी मृत्युंजय झा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष हैप्पी यादव, अजय पांडे, नवल किशोर, गणेश प्रसाद, नीतीश कुशवाहा उपस्थित रहे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026