परवेज अख्तर/सीवान: जिले के विभिन्न इलाकों में उत्पाद विभाग की टीम ने विशेष अभियान के तहत छापेमारी कर चार लाख रुपये की शराब बरामद की है। उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि उत्पाद इंस्पेक्टर गुंजेश कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर आंदर थाना क्षेत्र के बेलवासा मठिया टोला में छापेमारी की गयी। जहां शराब कारोबारी के घर के सामने खड़ी ट्रैक्टर के तहखाने से ढाई सौ लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी। इस दौरान शराब कारोबारी मुगल यादव के पुत्र शैलेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कार्रवाई के दौरान राकेश कुमार यादव कुहासे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।
जबकि रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव में छापेमारी कर भोला बिंद के घर के सामने पुआल में छुपा कर रखी सौ लीटर देसी शराब बरामद की गयी। पुलिस को देखते ही मौके का फायदा उठाकर भोला बिंद फरार हो गया। वहीं सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट गांव में छापेमारी कर उत्पाद विभाग की टीम ने घर के पीछे झाड़ी में छिपा कर रखी 40 लीटर देसी शराब बरामद की है। इस मामले में संदीप सिंह की पत्नी पुष्पा देवी को आरोपित किया गया है। बताया कि बरामद शराब की कीमत बाजार में अनुमानित चार लाख रुपये आंकी गयी है। मौके पर उत्पाद इंस्पेक्टर समरजीत सिंह, एसआई चंदन कुमार, अभिमन्यु कुमार सिंह, राजेश कुमार
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…