सिवान: अलग-अलग घटना में वृद्ध समेत दो की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले में मंगलवार को अलग-अलग घटना में एक वृद्ध समेत दो की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृतकों की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरनाथपुर निवासी ललन सिंह तथा गुठनी थाना क्षेत्र के पचनेरुई निवासी लालबाबू यादव के पुत्र विशाल यादव उर्फ सुकठ के रूप में हुई है। तालाब में डूबने से वृद्ध की मौत, स्वजनों में मचा कोहराम बताया जाता है कि रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के हरनाथपुर निवासी ललन सिंह मंगलवार की सुबह शौच करने गांव के बाहर तालाब के समीप गए थे। शौच के बाद लौटने के क्रम में उनका पैर फिसल गया और तालाब के गहरे पानी में गिर का डूब गए।

काफी देर तक जब ललन सिंह घर नहीं लौटे तो स्वजनों को चिंता हुई। स्वजन उनकी खोजबीन करने लगे। तभी किसी ग्रामीण ने उनका शव तालाब के पानी में उपलाता देख इसकी सूचना स्वजन एवं थाने को दी। सूचना मिलते ही स्वजन तालाब के समीप पहुंच शव की पहचान किए तथा रोने लगे। सूचना पर थानाध्यक्ष मो. तनवीर आलम घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में यूडी की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026