सिवान: अलग-अलग घटना में युवक समेत दो की मौत, तीन घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न जगहों पर हुई अलग-अलग घटना में दो युवक की मौत हो गई जबकि तीन घायल हाे गए। घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। मृतकों की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बघौनी निवासी शकील अहमद के पुत्र तहसीन तथा दूसरे मृतक की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के छक्का टोला निवासी चुन्नीलाल राम के सुमन राम के रूप में हुई है। वहीं घायलों में बघौनी निवासी आलिया और असगर अली समेत तीन लोग शामिल हैं। जानकारी के अनुसार हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बघौनी गांव में एक बरगद के पेड़ की डाली टूटकर गिर गई। इस कारण आवागमन बाधित हो गया, वहीं डाल की चपेट में गांव के ही तहसीन, असगर अली, आलिया समेत अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए हुसैनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तहसीन, आलिया, असगर अली समेत चार लोगों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने तहसीन को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। वहीं वहीं बड़हरिया के शिवधारी मोड़ पर एक पेड़ मकान पर गिर गया। इस कारण गृह स्वामी सुरेश पासवान को लाखों की क्षति हुई। वहीं दूसरी ओर बड़हरिया थाना क्षेत्र मीरगंज रोड में खानपुर गांव के समीप बाइक व आटो की आमने-सामने की टक्कर में थाना क्षेत्र के छक्का टोला निवासी चुन्नीलाल राम के सुमन राम घायल हो गया। आसपास के लोग घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां चिकित्सक द्वारा घायल की स्थिति गंभीर बता सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में सुमन राम की मौत हो गई। घटना के बाद आटो चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024