सिवान: खेत के डरार को ले हुई चाकूबाजी एक महिला सहित दो घायल

परवेज अख्तर/सिवान: आंदर थाना के जयजोर गांव में शुक्रवार की अहले सुबह खेत की डरार को ले एक पक्ष द्वारा एक महिला समेत दो लोगों को चाकु मार कर घायल कर दिया गया है. घटना के बाद आनन फानन में परिजनों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए आंदर पीएचसी ले गये. जहां घायलों का उपचार किया गया. इस मामले में आंदर थाने के जयजोर निवासी व पीड़िता सरसवती देवी पति श्रीकिसुन साह ने थाने में दिए अपने आवेदन में कहा हुए कि शुक्रवार की सुबह ब्रह्मस्थान स्थित अपने खेत देखने गयी थी.

तभी मेरा भतीजा शिवजी साह पिता तुफानी साह खेत की डरार को लेकर गाली-गलौज करने लगा. विरोध करने मेरे दाहिने हांथ में चाकु मार दिया. शोरगुल मचाने के बाद जब मेरा नाती सुशील कुमार पिता हीरालाल साह बचाने आया तो उसके भी छाती के नीचे चाकू मार कर घायल कर दिया. इस मामले मे थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर विवाद हुआ है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026