सिवान : महिला सहित दो की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दो थाना क्षेत्रों में गुरुवार की देर रात एक महिला सहित दो लोगों की हत्या कर दी गई। पहली घटना में जहां दहेज के लिए विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। वहीं दूसरी घटना में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर दी गई। दोनों घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पहली घटना के बारे मिली जानकारी के अनुसार मैरवा थानाक्षेत्र के सेवतापुर मालिकान निवासी प्रतिभा देवी की हत्या ससुरालियाें द्वारा दहेज के लिए गला दबाकर कर दी गई। वहीं दूसरी घटना हुसैनगंज थानाक्षेत्र के बड़रम निवासी राजा कुमार की हत्या प्रेम प्रसंग में पीट-पीटकर कर दी गई। दोनों घटनाओं की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर मामले की जांच में जुट गई।

मृतक प्रतिभा देवी के भाई मैरवा थानाक्षेत्र के मैरवा धाम निवासी चंदन कुमार ने बताया कि 26 फरवरी को मेरी बहन की शादी शत्रुधन सिंह के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा दहेज की मांग की जा रही थी। दहेज नहीं देने पर उसके पति और ननंद मिलकर उसे यूपी के लार लेकर गए। जहां से उसके पति बार-बार फोन कर दहेज की मांग कर रहा था। गुरुवार की शाम मेरी बहन ने फोन कर बताया कि कि मुझे यहां परेशान किया जा रहा है। जब हमलोग लार पहुंचे तो पता चला कि वें लोग मेरी बहन को मैरवा लेकर गए है। जब मैरवा उनके घर पहुंचा, तो देखा कि घर के आगे उसकी बहन प्रतिभा देवी शव पड़ था। गले पर दाग का निशान था। जिससे यह साफ जाहिर हो रहा था कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।

इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं दूसरी ओर हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बड़रम गांव में गुरुवार की रात राजा कुमार को घर से बुलाकर हत्या कर दी गई। मृतक के स्वजनों ने बताया कि घटना की रात गांव की एक महिला ने फोन कर राजा को घर में बुलाया। जिसके बाद उसके घरवालों ने बुरी तरह उसकी पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी घर में ताला लगकर फरार हो गए। घटना कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024