परवेज अख्तर/सिवान: शनिवार को जिला मुख्यालय में परिवहन विभाग द्वारा विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच का नेतृत्व एमवीआइ राजीव रंजन द्वारा किया गया। इसमें बिना कागजात, हेलमेट, लाइसेंस, प्रदूषण, ट्रिपल लोडिंग सहित अन्य कागजातों की जांच की गई। जांच से शहर में ई-रिक्शा एवं बाइक चालकों में हड़कप मच गया।
पकड़े जाने के डर से वाहन चालक अपना रास्ता बदल कर फरार हो गए। जांच के दौरान गोपालगंज मोड़ पर तीन नाबालिक ई रिक्शा चालकों से 75 हजार का जुर्माना वसूला गया। साथ ही अन्य वाहनों से कुल मिलाकर दो लाख 85 सौ रुपये के राजस्व की वसूली की गई। जांच के दौरान परिवहन विभाग के सभी कर्मी मौजूद रहे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…