परवेज अख्तर/सिवान: जिले के अंदर थाना क्षेत्र के बेलही गांव में वार्ड सचिव के चुनाव के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद में हुई चाकूबाजी में एक पक्ष के एक सैनिक सहित दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए. घायलों में बेलही गांव निवासी कमलेश सिंह के सैनिक पुत्र संदीप कुमार सिंह एवं सुरेश सिंह के पुत्र उत्तम कुमार सिंह शामिल है. परिवार के लोगों ने बताया कि गांव के स्कूल में वार्ड सचिव का चुनाव हो रहा था. पहले से यह तय था कि 11 बजे तक मत देने वाले सभी लोग स्कूल के अंदर प्रवेश कर जाएंगे तथा गेट बंद हो जाएगा.
11 गेट बंद भी हो गया. कमलेश सिंह ने बताया कि 11 बजे के बाद दूसरे पक्ष के लोग टेंपो से मत देने के लिए स्कूल पहुंचे तथा पिछले दरवाजे से उन्हें प्रवेश कराया जाने लगा. इसका विरोध संदीप कुमार सिंह एवं उत्तम कुमार सिंह ने जब किया तो उस पक्ष के लोगों ने चाकू घोंप कर जख्मी कर दिया.घायल दोनों व्यक्तियों को उपचार के लिए पहले अंदर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया. सदर अस्पताल में उपचार के बाद हालत चिंताजनक होने के कारण डॉक्टरों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. चाकूबाजी की इस घटना के बाद बेलही गांव में तनाव कायम है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…